Home » Khunti Murder Case: खूंटी में सनकी आशिक ने लड़की की मां को मार डाला, वहीं आत्महत्या से दो परिवारों में पसरा सन्नाटा

Khunti Murder Case: खूंटी में सनकी आशिक ने लड़की की मां को मार डाला, वहीं आत्महत्या से दो परिवारों में पसरा सन्नाटा

​एक तरफ एक मां अपनी बेटी की जिद बचाने की कीमत जान देकर चुकाई, तो दूसरी ओर दो जिंदगियों ने मानसिक तनाव और अकेलेपन के आगे घुटने टेक दिए

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची/खूंटी: खूंटी जिले में पिछले 24 घंटे बेहद खौफनाक और गमगीन रहे। महज एक दिन के भीतर हुई तीन अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां जिद में अंधे एक युवक ने सनकीपन की हदें पार करते हुए एक महिला की जान ले ली, वहीं दूसरी तरफ दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इन घटनाओं के बाद से पीड़ितों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

​बेटी की जिद से खफा होकर ली मां की जान

​सबसे दहला देने वाली वारदात सायको थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, गांव का ही रहने वाला एक शादीशुदा युवक सोमा मुंडा मृतका की बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इस प्रताड़ना से तंग आकर युवती घर छोड़कर कहीं चली गई।
​बेटी के इस कदम से बौखलाया आरोपी सीधे महिला के घर जा धमका। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात का चश्मदीद एक ग्रामीण भी है। डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

​अवसाद और अकेलेपन ने ली दो जिंदगी

​एक तरफ जहां खौफ का माहौल था, वहीं दूसरी ओर तोरपा अनुमंडल में दो लोगों की खुदकुशी की दर्दनाक खबरें सामने आईं। ​रनिया थाना क्षेत्र के डूमरटोली में 22 साल के युवा परमानंद मांझी का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।

​बर्दाश्त नहीं कर सका बेटे के जेल जाने का गम

तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा में 45 वर्षीय नरेश महतो ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनका इकलौता बेटा पिछले एक साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है। घर में कोई और सहारा न होने और बेटे के गम में नरेश अंदर से टूट चुके थे, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

​फिलहाल पुलिस ने तीनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों के तनाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read Also: Ranchi Crime: जमीन रंजिश या कोई गहरा राज! अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या 

 

Related Articles

Leave a Comment