Home » Ranchi Crime: जमीन रंजिश या कोई गहरा राज! अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या

Ranchi Crime: जमीन रंजिश या कोई गहरा राज! अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या

तेतरी बाधवा स्कूल के पास वारदात से मचा हड़कंप,पुलिस आपसी रंजिश और जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर कर रही जांच ​बेखौफ अपराधियों का उत्पात

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय दिया है। नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी में बाधवा स्कूल के पीछे में रहने वाले अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की उनके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से न सिर्फ पीड़ित परिवार स्तब्ध है, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बेखौफ अपराधी अचानक उनके घर में दाखिल हुए और बेहद करीब से गोली मारकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की भनक मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर शुरुआती पड़ताल शुरू कर दी।

​हर पहलू को खंगाल रही पुलिस

​फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि इस हत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या था। हालांकि, लक्ष्मी नारायण मुंडा के राजस्व विभाग से जुड़े होने के कारण पुलिस कई एंगल से तफ्तीश कर रही है। पुलिस मुख्य रूप से जमीन से जुड़े किसी पुराने विवाद, आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी की संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

​थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान का कोई पुख्ता सुराग मिल सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में किसी करीबी या परिचित का हाथ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Read Also: Jharkhand News: नाबालिग छात्रा ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया एलान… प्रेमी से शादी कराओ वर्ना कूदकर दे दूंगी जान! सामने आया प्रेमी तो उतरी नीचे 

 

 

Related Articles

Leave a Comment