Home » Lohardaga News : लोहरदगा के खेत में गेहूं काट रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत

Lohardaga News : लोहरदगा के खेत में गेहूं काट रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत

Lohardaga News : ग्रामीण घायल महिला प्रतिमा कुमारी को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

by Birendra Ojha
elephant
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
लोहरदगा : झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमुंदो गांव में मंगलवार को सुबह में हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृत महिला की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की पत्नी प्रतिमा कुमारी (22) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला मंगलवार को सुबह में अपने खेत में दो बच्चों और पति के साथ मिलकर गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से निकलकर दो हाथी गांव में आ गए। इसमें एक हाथी वापस चला गया, जबकि दूसरा हाथी अचानक खेत में पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही हाथी ने उसे पटक कर कुचल दिया। जबकि, उसका बच्चा वही पर गिरा था, लेकिन उसे हाथी ने कुछ नहीं किया और महिला को रौंदकर आगे निकल गया। इसके बाद महिला के पति और आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस घटना के बाद ग्रामीण घायल महिला प्रतिमा कुमारी को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर भंडरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। दूसरी ओर हाथियों के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने की मांग की है।

टंगरा टोली में हाथियों ने जमाया डेरा

महिला को कुचल कर मारने के बाद हाथी बेदाल टंगरा टोली स्थित पतरा में डेरा जमाए हुए हैं। वन विभाग हाथी को भगाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा


भंडरा के वनपाल मुकेश प्रजापति ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी गई है। इसके साथ ही चार लाख रुपये मुआवजा का प्रावधान है। इसे जल्द ही दिलाया जाएगा।

Read Also: Lohardaga News : नदियां केवल जलधाराएं नहीं, हमारे जीवन और सभ्यता का आधार हैं : राज्यपाल

Related Articles

Leave a Comment