Home » Koderma Accident: कोडरमा घाटी में गैस टैंकर और हाईवा में भिड़ंत, ट्रक ड्राइवरों ने बचाई चालक की जान, लगा लंबा जाम

Koderma Accident: कोडरमा घाटी में गैस टैंकर और हाईवा में भिड़ंत, ट्रक ड्राइवरों ने बचाई चालक की जान, लगा लंबा जाम

कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, मसीहा बने ट्रक चालकों ने चेन से खींचकर निकाला ड्राइवर को, घाटी में लगा लंबा जा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा : कोडरमा घाटी में रांची-पटना एनएच 20 पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रांची से पटना जा रहे एक गैस टैंकर और हाईवा ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। गैस टैंकर के आगे का हिस्सा पूरी तरह दब गया और उसका ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

​हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे दूसरे ट्रक ड्राइवरों ने बहादुरी के साथ इंसानियत दिखाई। वे अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर रेस्क्यू के लिए दिमाग दौड़ाने लगे। केबिन में फंसे ड्राइवर का पैर बुरी तरह जख्मी हो चुका था। ब्लड का रिसाव हो रहा था। उसे तुरंत निकालना जरूरी था। ऐसे में दूसरे ड्राइवरों ने अपने ट्रकों में बंधी भारी चेन को क्षतिग्रस्त केबिन से बांधकर खींचा। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बिहार के छपरा निवासी है घायल ड्राइवर

घायल ड्राइवर की पहचान बिहार के छपरा निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पिता जयप्रकाश यादव के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में धर्मेंद्र का पैर टूट गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवर तुरंत मदद के लिए आगे नहीं आते, तो समय पर जान बचाना मुश्किल हो जाता। घटना की जानकारी घायल चालक के परिवार वालों को दे दी गई है।

इस भीषण एक्सीडेंट की वजह से कोडरमा घाटी में करीब दो घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं और सैकड़ों यात्री जाम में फंस गए। घटना की खबर मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को किनारे करवाया, जिसके बाद जाकर रास्ता साफ हुआ और गाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।

Read Also: Andhra Pradesh COVID : COVID ने फिर बढ़ाई टेंशन, आंध्र प्रदेश में दो मौतें, 8 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

Related Articles

Leave a Comment