
Jamshedpur: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (डिस्ट्रिक्ट 325) द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर टेल्को घोड़ाबांधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या नियंत्रण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 28 गर्भवती महिलाओं एवं 7 आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित कुल 35 लोगो ने भाग लिया। मुख्य वक्ता पीपी. रमा खन्ना ने परिवार नियोजन एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। आईपीपी डॉ. मीना मुखर्जी ने 2026 का थीम के बारे में विस्तृत बिश्लेषण उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में युवाओं की अहम भूमिका बताई। स्वास्थ, शिक्षा और निरंतर विकास, परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं सरल उपायों की जानकारी देते हुए उपलब्ध गर्भनिरोधक साधनों का डेमो देकर उपयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संचिता डे, आईपीपी डॉ. मीना मुखर्जी, पीपी. रमा खन्ना, पीपी सोनाली महान्ती एवं सदस्य गीता उपस्थित थीं।

