Home » Kolhan University : कोल्हान यूनिवर्सिटी के 7 नए कॉलेजों में शिक्षकों का हुआ पद सृजन, पोटका समेत चार कॉलेजों में 23-23 पद, राजनगर में 22 ताे चाकुलिया में 21 पद

Kolhan University : कोल्हान यूनिवर्सिटी के 7 नए कॉलेजों में शिक्षकों का हुआ पद सृजन, पोटका समेत चार कॉलेजों में 23-23 पद, राजनगर में 22 ताे चाकुलिया में 21 पद

Kolhan University : विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन नए कॉलेजों में वर्ष 2027 से शैक्षणिक कार्य शुरू करने की योजना है। इसके लिए भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

by Birendra Ojha
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित होने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पद सृजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों की संख्या तय कर दी गई है, जिसके आधार पर आगे शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, पदों की श्रेणी पर नजर डालें तो सभी नए कॉलेजों में केवल असिस्टेंट प्रोफेसर के पद ही सृजित किए गए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के एक भी पद का सृजन नहीं किया गया है, जिससे उच्च स्तरीय शैक्षणिक नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन नए कॉलेजों में वर्ष 2027 से शैक्षणिक कार्य शुरू करने की योजना है। इसके लिए भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन कॉलेजों में पढ़ाई यूजी के सामान्य व वोकेशनल कोर्स के साथ शुरू होगी। बाद में यहां पीजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

कॉलेजवार पद सृजन की स्थिति इस प्रकार है-

कॉलेज का नामपद
डिग्री कॉलेज, बंदगांव23
डिग्री कॉलेज, हाटगम्हरिया23
डिग्री कॉलेज, चाकुलिया21
डिग्री कॉलेज, पोटका23
डिग्री कॉलेज, गम्हरिया23
डिग्री कॉलेज, राजनगर22
डिग्री कॉलेज, बोड़ा17

ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं सभी कॉलेज

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन पदों के सृजन से शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से इन कॉलेजों में संसाधनों और स्टाफ की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही, कॉलेजों के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में भी यह निर्णय अहम साबित होगा।

Read Also: RANCHI NEWS: विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खतरे में, उच्च शिक्षा सचिव को हटाने की मांग, आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment