Home » Jamshedpur Murder: इंदिरा नगर के चंदन गिरी हत्याकांड में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तहकीकात में जुटी पुलिस

Jamshedpur Murder: इंदिरा नगर के चंदन गिरी हत्याकांड में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तहकीकात में जुटी पुलिस

प्राथमिकी में चंदन गिरी की पत्नी, सास और साले को नामजद किया गया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में युवक की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप इंदिरा नगर के रहने वाले चंदन गिरी की 25 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश उसके ससुराल के करीब एक दुकान के सामने मिली थी। इस मामले में मृतक की बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।प्राथमिकी में चंदन गिरी की पत्नी, सास और साले को नामजद किया गया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। जिन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई है, उनमें चंदन गिरी की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी देवी और साला गोलू कौर शामिल हैं। यह तीनों भी इंदिरा नगर के ही रहने वाले हैं। ससुराल के लोग चंदन गिरी पर तरह-तरह के आरोप लगाते थे।

घटना वाली रात चंदन गिरी ससुराल गया था और इसी के बाद उसकी लाश मिली। लक्ष्मी कुमारी को आशंका है कि ससुराल के इन्हीं लोगों ने चंदन गिरी की गला घट कर हत्या कर दी है। जबकि, घटना वाले दिन चंदन गिरी की सास ने पत्रकारों को बताया था कि चंदन गिरी रात को आया था। जब उसे खाने के लिए पूछा गया तो उसने कहा कि उसका पेट भरा हुआ है। वह खाना नहीं खाएगा और थोड़ी देर बाद वह चला गया था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों के बयान भी लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धतकीडीह में एक घर से स्टील का ग्रिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो आरोपी

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती में रविंद्र मुखी के घर से‌ स्टील का ग्रिल चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए हैं। यह लोग स्टील का ग्रिल चोरी कर रहे थे। तभी रविंद्र मुखी ने उन्हें देख लिया और दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने 27 अगस्त गुरुवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जो आरोपी जेल भेजे गए हैं उनमें कदमा फार्म एरिया का रहने वाला बदल मुखी और कदमा के ही शास्त्री नगर का रहने वाला साहिल मंसूर शामिल हैं।

Read also Seraikela News : आदित्यपुर में फ्लैट से गिरकर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या, उलझ गई गुत्थी

Related Articles

Leave a Comment