Home » Dumka Accident: चलती कार का टायर ब्लास्ट,दुमका में एक ही परिवार के 4 घायल, एयरबैग ने बचाई जान

Dumka Accident: चलती कार का टायर ब्लास्ट,दुमका में एक ही परिवार के 4 घायल, एयरबैग ने बचाई जान

by Kanchan Kumar
Dumka Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: गोबिंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मसलिया थाना क्षेत्र के नवासार गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक कार का अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटते ही गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी पुलिया की रेलिंग से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सास-बहू और बच्चे थे सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार डीएल 14 एफसी 1161 से परिवार अपने मुखिया (पति) को धनबाद छोड़कर वापस दुमका लौट रहा था। गाड़ी 35 वर्षीय महिला चला रही थीं। कार में उनकी 58 वर्षीय सास, 15 साल की बेटी और 12 साल का बेटा सवार थे। जैसे ही कार नवासार गांव के पास पहुंची, अचानक अगला पहिया ब्लास्ट हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पुलिया की रेलिंग में जा घुसी।

​ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, वक्त पर एयरबैग खुलने की वजह से चालक महिला की जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बुजुर्ग महिला हादसे के बाद कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। दोनों बच्चों को भी काफी चोट लगी है।

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अद्भुत तत्परता दिखाई। उन्होंने सरकारी एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तुरंत निजी वाहन का इंतजाम किया और सभी घायलों को कार से निकालकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (दुमका) पहुंचाया, जहां फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Read Also- Dhanbad News: धनबाद में होमगार्ड बहाली को ले मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Related Articles

Leave a Comment