Home » CM Hemant Soren की मां के श्राद्धकर्म की तैयारी तेज, 55 पुलिस अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

CM Hemant Soren की मां के श्राद्धकर्म की तैयारी तेज, 55 पुलिस अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

​रामगढ़ के नेमरा गांव में 15 से 19 अक्टूबर तक चलेगा अनुष्ठान, चप्पे-चप्पे पर होगी कड़ी निगरानी

by Kanchan Kumar
Hemant Soren Mother Shradh Ceremony
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में होने वाले श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इस उच्चस्तरीय और संवेदनशील आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा का पुख्ता खाका तैयार किया है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक या व्यवस्था में ढिलाई न हो, इसके लिए राज्यभर से कुल 55 चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को कमान सौंपी गई है।

​15 से 19 अक्टूबर तक संभालेंगे मोर्चा

​पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, प्रतिनियुक्त किए गए सभी 55 पुलिस अधिकारियों को 15 अक्टूबर की दोपहर तक अपने-अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह पूरा धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठान 15 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम के समापन के ठीक बाद, यानी 19 अक्टूबर के पूर्वाह्न इन सभी अधिकारियों को वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि सभी अधिकारी समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन करें।

​बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस बल की तैनाती

​इस सुरक्षा और विधि-व्यवस्था योजना में कई वरिष्ठ और अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। सूची में गिरिडीह के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, जमशेदपुर की रेल डीएसपी जयश्री कुजूर और रांची के डीएसपी तरुण कुमार व मनोज कुमार-03 जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

​इसके अलावा, रांची में तैनात वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र नारायण बंका, जयप्रकाश नाग, हेलेन सोया, पूनम मिंज, और अनुज उरांव के साथ-साथ देवघर के डीएसपी कवींद्र उरांव व नौशाद आलम को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हजारीबाग से डीएसपी रजत माणिक बाखला, प्रवीण कुमार सिंह, अमिता लकड़ा, तुलसीवर प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप उरांव और सुमित प्रसाद मोर्चा संभालेंगे। पलामू से डीएसपी दयानंद आजाद को भी इस विशेष सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।

​आईआरबी, एसटीएफ और विशेष शाखा के अधिकारी भी रहेंगे मुस्तैद

​सुरक्षा घेरे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न आईआरबी इकाइयों और विशेष शाखा के अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। इनमें आईआरबी-10 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक बंशीधर कुजूर, आईआरबी-03 के डीएसपी अजय कुमार केशरी और अरविंद कुमार बिछा, आईआरबी-04 के डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, तथा आईआरबी-05 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक जयदीप लकड़ा शामिल हैं।
​साथ ही, आईआरबी-08 के पवन कुमार-02, आईआरबी-10 के संदीप सुमन और प्रदीप पाल कच्छप को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। एसटीएफ, विशेष शाखा और एटीएस से जुड़े कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

​वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कंधों पर कमान

​पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दूसरे विशेष आदेश के तहत 13 और वरिष्ठ आईपीएस व सीनियर अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस सूची में एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा, विशेष शाखा के एसपी सुरेश, बोकारो के समादेष्टा राकेश कुमार झा, विशेष शाखा के एसपी हरविंदर सिंह, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, जमशेदपुर समादेष्टा राजेश कुमार, एटीएस अधिकारी रोशन गुड़िया, एसपी श्रीराम समद, धनबाद ग्रामीण एसपी एसओ मोहम्मद याकूब, और जमशेदपुर ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल शामिल हैं। इसके अलावा सिमरिया एसडीपीओ नारायणजी प्रसाद और गुमला के चैनपुर एसडीपीओ श्रुति को भी नेमरा में तैनात किया गया है।

Read Also: CM Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में संथाली परंपरा के साथ निभाई श्राद्धकर्म की हर रस्म, दातून-पानी और चूल्हा पूजा से दी दिवंगत आत्मा को शांति

Related Articles

Leave a Comment