Home » Jamshedpur News : 342 विद्यार्थियों ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां, प्रधानमंत्री से लेकर एनसीसी तक भेजीं

Jamshedpur News : 342 विद्यार्थियों ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां, प्रधानमंत्री से लेकर एनसीसी तक भेजीं

राखी निर्माण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का दिया संदेश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 342 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों वाली हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार राखियों को देश के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थानों को भेजा गया।

इनमें माननीय प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, जमशेदपुर के उपायुक्त, चेशायर होम तथा झारखंड बटालियन एनसीसी शामिल हैं। राखियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ प्रेम, स्नेह, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी समझा। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रत्येक राखी में स्नेह और सद्भावना की झलक देखने को मिली।

विद्यालय की ओर से कहा गया कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता के विकास के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए आनंददायक और प्रेरणादायक अनुभव रही। उनकी छोटी-छोटी कलाकृतियां प्रेम, एकता, सौहार्द्र, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का सुंदर प्रतीक बनकर उभरीं।

Related Articles

Leave a Comment