Home » Jamshedpur News: खुद को पुलिसकर्मी बता बदमाश ने महिला से साढ़े 7 लाख की सोने की चूड़ियां ठगीं, नकली चूड़ियां थमाकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur News: खुद को पुलिसकर्मी बता बदमाश ने महिला से साढ़े 7 लाख की सोने की चूड़ियां ठगीं, नकली चूड़ियां थमाकर फरार हुए बदमाश

दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला से सुरक्षा के नाम पर सोने की चूड़ियां उतारकर बैग में रखने को कहा। महिला उनकी बातों में आ गईं और चूड़ियां उतारने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने चूड़ियों को कागज में लपेटकर रखने की बात कही।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur thugs
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर एक महिला से करीब साढे 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की चूड़ियां ठगने का मामला सामने आया है। रामलीला मैदान के पास रहने वाली मैत्रेयी मजूमदार ने इस संबंध में साकची थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, 26 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे वह बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर कहा कि कोई उन्हें बुला रहा है। महिला जब उसके पीछे गईं तो वहां पहले से दो युवक खड़े थे।

दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला से सुरक्षा के नाम पर सोने की चूड़ियां उतारकर बैग में रखने को कहा। महिला उनकी बातों में आ गईं और चूड़ियां उतारने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने चूड़ियों को कागज में लपेटकर रखने की बात कही। आरोप है कि ठगों ने चूड़ियों को खुद कागज में लपेटा और महिला को वापस दे दिया। महिला ने कागज को अपने बैग में रख लिया और बाजार चली गईं। बाद में घर पहुंचकर जब उन्होंने कागज खोला तो उसमें असली सोने की चूड़ियों की जगह नकली चूड़ियां रखी मिलीं।

महिला के पास कुल छह सोने की चूड़ियां थीं। पीड़िता के अनुसार चूड़ी का वजन करीब 50 ग्राम था और उसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। ठगी का पता चलते ही महिला साकची थाना पहुंचीं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने दोनों आरोपियों का हुलिया भी पुलिस को बताया है। दोनों की लंबाई करीब पांच फीट दस इंच, रंग गोरा और चेहरा क्लीन शेव बताया गया है। घटना के समय दोनों ने सफेद शर्ट, ब्राउन पैंट और ग्रे रंग की कैप पहन रखी थी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा सकते हैं।

Read also Jamshedpur News : कांग्रेस ने खोला MMDR के खिलाफ मोर्चा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Comment