Home » Jamshedpur News : कांग्रेस ने खोला MMDR के खिलाफ मोर्चा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन

Jamshedpur News : कांग्रेस ने खोला MMDR के खिलाफ मोर्चा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन

लगातार चल रही हैं प्रेस कांफ्रेंस, कुछ दिन पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर लगाए थे आरोप, जवाब में रांची में रघुवर दास ने की थी पत्रकार वार्ता

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur congress protest sakchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कांग्रेस ने भी एमएमडीआर (खनिज संशोधन विधेयक ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर डीसी ऑफिस के सामने धरना शुरू किया है। इस धरने में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता भी हैं। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे की पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही से जुड़ा मामला है। उन्होंने चढ़ावे की एक-एक पाई का हिसाब सार्वजनिक करने, कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने तथा चढ़ावे की गिनती से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की।

पार्टी ने मंदिर में प्राप्त नकद राशि, सोना-चांदी, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की स्वतंत्र ऑडिट कराने और उनका रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता और बहुमूल्य वस्तुओं से जुड़े सवाल सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि चढ़ावे की गिनती के दौरान सीसीटीवी, डिजिटल रिकॉर्डिंग, दोहरी निगरानी, स्वतंत्र ऑडिटर और बैंक मिलान की व्यवस्था अनिवार्य की जाए। पार्टी ने कहा कि यदि रिकॉर्ड, रसीद, स्टॉक रजिस्टर या बैंक विवरण में किसी प्रकार की हेराफेरी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की मांग भगवान श्रीराम या श्रद्धालुओं की आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि आस्था का सम्मान करते हुए रामलला के नाम पर आने वाले चढ़ावे में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करने की मांग की। धरने पर बैठने वालों में कांग्रेस के रईस रिजवी छब्बन, राकेश साहू समेत कई नेता मौजूद हैं।

Read also Seraikela News : आदित्यपुर में फ्लैट से गिरकर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या, उलझ गई गुत्थी

Related Articles

Leave a Comment