Home » Jamshedpur News : टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव का शीघ्र समाधान हो, अनिल मोदी ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग

Jamshedpur News : टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव का शीघ्र समाधान हो, अनिल मोदी ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग

Jamshedpur News : पार्षद अनिल मोदी ने रेलवे प्रशासन और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Tata Pigments Underbridge Waterlogging Solution
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जुगसलाई स्थित टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में भी अंडरब्रिज के नीचे भारी जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ लंबा जाम लग जाता है।

अनिल मोदी ने कहा कि टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज टाटानगर रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन के आगे के इलाकों में आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। जलजमाव के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और राहगीर प्रभावित होते हैं और लोगों को जाम में फंसकर भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि राखी सहित अन्य त्योहारों के कारण वर्तमान में बाजारों और सड़कों पर भीड़ बढ़ी हुई है। ऐसे में अंडरब्रिज में जलजमाव के कारण लगने वाला जाम आम लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है। यात्रियों, व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और टाटानगर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद अनिल मोदी ने रेलवे प्रशासन और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग संयुक्त जिम्मेदारी के साथ तत्काल आवश्यक कदम उठाएं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह समस्या हर वर्ष बारिश के मौसम में उत्पन्न होती है। इसलिए केवल अस्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने के बजाय इसका स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन सुचारू रहे और लोगों को जलजमाव व जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Read Also: Jamshedpur : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर विधायक सरयू राय ने की दो अहम बैठकें: शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक समाधान तलाशने पर जोर

Related Articles

Leave a Comment