Home » Jharkhand Politics: झारखंड में खान-खदान कानून पर छिड़ी रार, BJP ने कहा- काली कमाई रुकने से छटपटा रही कांग्रेस

Jharkhand Politics: झारखंड में खान-खदान कानून पर छिड़ी रार, BJP ने कहा- काली कमाई रुकने से छटपटा रही कांग्रेस

कोयला चोरी और सेस को लेकर BJP का कांग्रेस पर पलटवार, आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर भी उठाए सवाल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड की राजनीति में इन दिनों MMDR संशोधन कानून को लेकर बयानों के तीर चल रहे हैं। कानून में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि कांग्रेस का विरोध पूरी तरह बेतुका और जनता को गुमराह करने वाला है।

झारखंड को कांग्रेस ने बना रखा है एटीएम

​आदित्य साहू ने कांग्रेस पर राज्य के संसाधनों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि नए कानून से कोयले के अवैध कारोबार और काली कमाई के रास्ते बंद हो रहे हैं। इसी डर और छटपटाहट में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध का नाटक कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झारखंड को अपना ‘एटीएम’ बना रखा है और राज्य को लूटने में लगी है। कहा- जब देश के अन्य राज्यों और यहां तक कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी इस कानून का कोई विरोध नहीं हो रहा, तो फिर सिर्फ झारखंड में ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश क्यों की जा रही है?

​टैक्स की मार और कोयले की हेराफेरी

​आदित्य साहू ने राज्य सरकार की नीतियों और कोयला खदानों बीसीसीएल के हालात पर गंभीर सवाल उठाए। पड़ोसी राज्यों की तुलना में झारखंड में कोयले और लोहे पर बहुत ज्यादा सेस (टैक्स) वसूला जा रहा है। झारखंड में आयरन ओर पर 600 रुपये और कोयले पर 450 रुपये प्रति टन सेस है। इस वजह से स्थानीय उद्योगपति पड़ोसी राज्यों से सस्ता माल खरीदने को मजबूर हैं।

​बीसीसीएल में चोरी का आरोप

उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री के हवाले से कहा कि राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है। अगर केंद्र मदद न करे तो वहां के कर्मचारियों को वेतन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह बीसीसीएल में सीआईएसएफ की मदद से चोरी रोकी गई है, उसी तरह चतरा, लातेहार, दुमका और गोड्डा जिलों में भी केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग गृह मंत्री से की गई है।

​भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जन-आंदोलनों को भटकाने का रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के इस भ्रमजाल को तोड़ेगा और जनता को सच्चाई बताएगा।
Read Also:  National Sports Day: पढ़ाई के साथ अब खेल में भी संवरेगा भविष्य; IIT और NIT में गूंजा ‘जो खेलेगा,वही खिलेगा’का मंत्र

 

 

Related Articles

Leave a Comment