Home » Jamshedpur Fire: गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी भीषण आग की जांच शुरू, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Jamshedpur Fire: गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी भीषण आग की जांच शुरू, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कई दुकानें जलकर राख; दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आकर नौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। सूत्र बताते हैं कि गोलमुरी थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी। कई पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह भी हो सकता है कि किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी हो। फिर आग फैलती गई हो। आग लगने का कारण पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। बाजार में ज्यादातर दुकानें बांस-बल्ली और अस्थायी ढांचों से बनी हैं। इस वजह से आग ने कुछ ही देर में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास की कुछ अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अस्थायी दुकानों और उनमें रखे सामान के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर पहुंचे। अपनी दुकानों को जला हुआ देखकर वे मायूस हो गए। दुकानों में रखा सामान नष्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अगलगी में हुए कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।

गोलमुरी सब्जी बाजार में पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार अगलगी की घटनाओं के बावजूद बाजार में अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दुकानदारों के लिए ऐसी घटनाओं से बचाव के पुख्ता इंतजाम करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस मामले में पुलिस क्या कर रही है। जब यह पता लगाने की कोशिश की गई तो गोलमुरी थाना प्रभारी का फोन किसी महिला पुलिसकर्मी ने उठाया। महिला पुलिसकर्मी ने साफ कहा कि उन्हें आग लगने की घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Read also – Jharkhand Jail Department : जेलों में लिपिकों के काम और पदोन्नति का रास्ता होगा स्पष्ट, 49 पदों का संवर्गवार बंटवारा

Related Articles

Leave a Comment