चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना है कि दोनों लेवी वसूलने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर आनंदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी बड़े गिरोह के लिए लेवी वसूलने का काम करते हैं।पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई किया जा रहा है। अब पुलिस गिरफ्तार युवकों के तार किस गिरोह से जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक क्षेत्र में ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी मांगने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें दबोचा गया।
फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।एसपी ने बताया कि जिले में आपराधिक गिरोहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। लेवी वसूली और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। आनंदपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लेवी वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय गिरोहों में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

