Home » Tatanagar Train Cancelled : दिसंबर में रेल यात्रा करी है तो पहले जांच लें स्थिति: टाटानगर-हटिया की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित

Tatanagar Train Cancelled : दिसंबर में रेल यात्रा करी है तो पहले जांच लें स्थिति: टाटानगर-हटिया की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित

कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से होगा। इसका असर बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा

by Rakesh Pandey
train cancelled tatanagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड से दिसंबर में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा यात्री यार्ड में होने वाले विकास कार्य के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान टाटानगर, हटिया और राउरकेला से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से होगा। इसका असर बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।

27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच होंगे विकास कार्य

रेलवे के अनुसार, झारसुगुड़ा यात्री यार्ड में गैर-अंतर्पाशन कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। इस दौरान टाटानगर-इतवारी, टाटानगर-बिलासपुर, हटिया-पुणे, हटिया-दुर्ग और मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हावड़ा-पुणे दुरंतो, उत्कल एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के यात्रियों को भी अपनी यात्रा से पहले परिचालन संबंधी बदलावों की जानकारी लेनी होगी।

टाटानगर-इतवारी और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रहेंगी रद्द

टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे पहले इतवारी और बिलासपुर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति देखनी चाहिए। ट्रेन संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस:

यह ट्रेन भी कई तारीखों पर नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर और बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को नहीं चलेगी।

हावड़ा-पुणे दुरंतो और सांतरागाछी की ट्रेनों पर असर

हावड़ा और पुणे के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस की कई सेवाएं भी रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को, जबकि पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर और जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर को नहीं चलेगी। रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर तथा सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।

हटिया-पुणे, हटिया-दुर्ग और मुंबई जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

हटिया से पुणे और दुर्ग की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर को नहीं चलेगी।

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर तथा शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस की दूसरी सेवा 14 दिसंबर और शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 दिसंबर को नहीं चलेगी।

बिहार जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 9 दिसंबर और वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर तथा रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी, जबकि रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

गुजरात, राजस्थान और दूसरे राज्यों की ट्रेनें भी रद्द

रेलवे के विकास कार्य का असर लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ेगा। मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर तथा सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर तथा वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
शालीमार-भुज एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर तथा भुज-शालीमार एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी। पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 11 दिसंबर और सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर तथा जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 13 दिसंबर और शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 12 दिसंबर तथा शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14 दिसंबर और अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को नहीं चलेगी। नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 14 दिसंबर तथा सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी

पुरी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक के रास्ते चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर तक कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को अपने निर्धारित स्टेशन, यात्रा के समय और ट्रेन के ठहराव की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लेनी चाहिए।

साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस अवधि में राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से ही रवाना होगी। इन तारीखों में दुर्ग से राउरकेला के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। ऐसे में दुर्ग, राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से खुलेगी

पुणे से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2026 को निर्धारित समय से दो घंटे देर से रवाना होगी। इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा और अन्य ट्रेनों से संपर्क की योजना बनानी चाहिए।

ट्रेन रद्द होने और मार्ग बदलने की जानकारी कैसे लें?

झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्य के दौरान यात्रियों के लिए सबसे जरूरी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। टाटानगर, हटिया और राउरकेला से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से ट्रेन रद्द होने, मार्ग परिवर्तन और आंशिक परिचालन की तारीखों पर ध्यान देना चाहिए।

Read Also- Hazaribagh Medical College : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम व्यवस्था चरमराई, शव रिम्स भेजे जा रहे

Related Articles

Leave a Comment