Home » Train Accident News : मनोहरपुर के घाघरा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Train Accident News : मनोहरपुर के घाघरा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने अप रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना मनोहरपुर थाना पुलिस और रेल पुलिस को दी गई। 

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चक्रधरपुर-राउरकेला मुख्य रेल खंड पर मनोहरपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने अप रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना मनोहरपुर थाना पुलिस और रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

रेल लाइन पार करने के दौरान हादसा होने की आशंका

बताया जा रहा है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय रेल लाइन पार करने या रेल पटरी के किनारे चलने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है।

शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी

मनोहरपुर पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों में भी इस संबंध में जानकारी दी गई है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

रेल पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है कि यह हादसा किस ट्रेन से हुआ और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। शव की पहचान होने के बाद ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also Chaibasa News : गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Related Articles

Leave a Comment