Home » Hemant Soren Guwa Visit LIVE : आज गुवा आएंगे सीएम, शहीद स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

Hemant Soren Guwa Visit LIVE : आज गुवा आएंगे सीएम, शहीद स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री का गुवा मैदान में श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों का वितरण और जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री का दौरा अब केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित रहेगा।

उपायुक्त मनीष कुमार की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नया कार्यक्रम इस प्रकार है।
मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे गुवा स्थित सेल के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1.05 बजे सड़क मार्ग से गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे और 1.10 बजे शहीद स्थल पहुंचकर 8 सितंबर 1980 के गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री 1.20 बजे शहीद स्थल से रवाना होंगे और 1.25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे सड़क मार्ग से वापस सेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे।
हेलीपैड पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम के आगमन को लेकर गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रशासन ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण राज्य में शोक का माहौल है, इसलिए बड़े सार्वजनिक आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शहीद स्थल और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Read Also- THE PHOTON NEWS SPECIAL : गुवा गोलीकांड: अस्पताल में घायलों को भूनने की बर्बरता, रेडक्रॉस नियमों को तोड़कर आदिवासियों के नरसंहार की कहानी : Gua Martyrdom Day

Related Articles

Leave a Comment