
Chatra : चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के साथ मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विधायक के बेटे सौरभ अपने साथियों के साथ शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि विधायक का बेटा जांच में नशे में पाया गया है।
इसी बीच आपस में विवाद हुआ। बाद में कुछ लोग स्कॉर्पियो से आए और विधायक के बेटे को गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गए। रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई। बाद में विधायक के बेटे को यूनिवर्सिटी गेट पर छोड़ दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक के पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास हुई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन से कुछ लोग पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसे अपने साथ ले गए। विधायक ने बताया कि उनके पुत्र की थार कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Read also – Potka Murder: प्रेमिका ने पति संग रची साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की हत्या

