Home » Jamshedpur News : डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी, अगले 25 दिन अहम

Jamshedpur News : डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी, अगले 25 दिन अहम

डेंगू की रोकथाम को लेकर सामूहिक सतर्कता और नियमित सफाई पर जोर

by Arvind Shrivastava
dengue prevention
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि तथा उनके घर और आसपास Aedes मच्छरों के प्रजनन स्थल (ब्रिडिंग साइट) मिलने के बाद डेंगू की रोकथाम को लेकर सामूहिक सतर्कता और नियमित सफाई पर जोर दिया जा रहा है। दोनों संक्रमितों का कोई यात्रा इतिहास नहीं होने से स्थानीय स्तर पर संक्रमण की आशंका को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।

पिछले तीन वर्षों से PaltiMaar जैसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की जाती रही है। कूलर, गमले, पुराने टायर, कबाड़, छतों तथा अन्य छोटे जलस्रोतों की नियमित जांच और सफाई को डेंगू की रोकथाम में महत्वपूर्ण बताया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, Aedes मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में भी पनप सकता है। ऐसे में केवल प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। लोगों से सप्ताह में कम से कम एक दिन “Dry Day–PaltiMaar” मनाकर घर और आसपास संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच कर पानी हटाने या उन्हें ढककर रखने की अपील की गई है।

आने वाले करीब 25 दिन डेंगू की रोकथाम की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इस दौरान नियमित सफाई, जलजमाव की रोकथाम और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने से संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।

लोगों से अपील की गई है कि वे डेंगू को लेकर भयभीत होने के बजाय सावधानी बरतें। हर सप्ताह केवल 10 मिनट की सफाई डेंगू से बचाव की मजबूत तैयारी बन सकती है। जहां पानी जमा हो, उसे तत्काल खाली करें अथवा ढककर रखें और छोटे से छोटे कंटेनर में जमा पानी को भी नजरअंदाज न करें।

Related Articles

Leave a Comment