Home » Jamshedpur Crime: मुर्दा मैदान में झाड़ियों के बीच मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

Jamshedpur Crime: मुर्दा मैदान में झाड़ियों के बीच मिला सड़ा-गला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मुर्दा मैदान में सोमवार शाम झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत काफी खराब होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि कुछ युवकों की नजर झाड़ियों के अंदर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव काफी ज्यादा सड़-गल चुका था। इसकी खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने आजादनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Comment