Home » Ranchi News: राजधानी रांची में डीसी ने EVM वेयरहाउस का लिया जायजा, की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल

Ranchi News: राजधानी रांची में डीसी ने EVM वेयरहाउस का लिया जायजा, की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल

ईवीएम और वीवीपैट के रखरखाव और तकनीकी प्रबंधन का भी जायजा लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
dc inspection evm warehouse
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: राजधानी रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री नगड़ी स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की।

वेयरहाउस के सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

इसके अलावा ईवीएम और वीवीपैट के रखरखाव और तकनीकी प्रबंधन का भी जायजा लिया। ईवीएम की सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उप निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएं। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के सभी मानक और सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। गौरतलब है कि डीसी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निश्चित अंतराल पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते हैं।

देखी गई सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता

इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा रखरखाव सीसीटीवी कैमरा की निगरानी तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता आदि व्यवस्था का जायजा लिया जाता है। इसी के तहत उपायुक्त शनिवार को वेयरहाउस पहुंचे थे। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पत्रकारों को बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम वेयरहाउस की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है।

Read also बोकारो स्टील प्लांट : सोवियत यूनियन और भारत की दोस्ती की औद्योगिक गाथा

Related Articles

Leave a Comment