Home » Ranchi News: पहली सोमवारी पर शिवमय होगी रांची; पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर धाम व अन्य शिवालयों में विशेष प्रबंध

Ranchi News: पहली सोमवारी पर शिवमय होगी रांची; पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर धाम व अन्य शिवालयों में विशेष प्रबंध

पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर एवं अन्य शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। भोलेनाथ के भक्तों की सहूलियत के लिए शिवालयों में विशेष व्यवस्था की गई है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर एवं अन्य शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। भोलेनाथ के भक्तों की सहूलियत के लिए शिवालयों में विशेष व्यवस्था की गई है। राजधानी का माहौल शिवमय हो चुका है।

भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर, चुटिया का सुरेश्वर धाम और 21 महादेव धाम समेत शहर के तमाम शिवालय श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हैं।

​पहाड़ी मंदिर में सोमवार सुबह 3:30 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाएंगे और 4 बजे से भक्त बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकेंगे।

​अरघा से होगा जलाभिषेक

भीड़ को देखते हुए मुख्य मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर में अरघा लगाया गया है ताकि बिना किसी धक्का-मुक्की के लोग आसानी से जल अर्पित कर सकें। शाम में अरघा हटाने के बाद रात 9 बजे तक बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन कराया जाएगा।

ट्रैफिक में भी बदलाव

​श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। ​शहर में 500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ​अकेले पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में 125 अधिकारी और जवान मोर्चा संभालेंगे।

प्रथम सोमवारी पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर अस्थाई रोक रहेगी। इससे पैदल चलने वाले भक्तों को सहूलियत होगी।

​कांवरियों के लिए खास इंतजाम

नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से जल उठाने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए पूरे रास्ते पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। घाटों पर सफाई, लाइटिंग और पीने के पानी का पूरा ध्यान रखा गया है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खुद पहाड़ी मंदिर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी को भी दर्शन या जलाभिषेक में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Read Also: *West Singhbhum News : गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में धूमधाम से शुरू हुआ श्रावणी मेला* 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment