Home » Chaibasa News : रानी सती मंदिर से दानपेटी चोरी के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

Chaibasa News : रानी सती मंदिर से दानपेटी चोरी के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

 चोरी की गई दानपेटी से 11,730 रुपये और अन्य सामान बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के श्री श्री राणी सती मंदिर, आमला टोली में हुई दानपेटी चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। घटना के संबंध में चाईबासा सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दानपेटी और 11,730 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मामला 14 अगस्त 2026 का है। मध्य प्रदेश, भोपाल के पत्ता सरबर निवासी आरोपी संदीप तिवारी, पिता घनश्याम तिवारी, वर्तमान पता श्री श्री राणी सती मंदिर, आमला टोली, चाईबासा ने लिखित शिकायत दी थी। उनके आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

CCTV फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई

मंदिर में लगे CCTV फुटेज के आधार पर सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व. लंका अंगारिया, निवासी ग्राम हाकागुई, थाना मनोहरपुर, वर्तमान पता मेरी टोला, चाईबासा पर आरोप है। उसने रात में लोहे के सब्बल से मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी सहित लगभग 10 से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक, चाईबासा अमित रेणु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बाहमन टुटी के नेतृत्व में विशेष टीम ‘B’ का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी पहलुओं पर काम करते हुए त्वरित कार्रवाई की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दानपेटी और अन्य सामान बरामद

15 अगस्त को पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सोमा अंगारिया उर्फ राहुल को विधिवत गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दानपेटी और उसमें रखे 11,730 रुपये बरामद कर जप्त किए गए। बरामद राशि में 500, 100, 50, 20, 10 के नोट और 10 व 5 के सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा लोहे का सब्बल, OPPO A5 Pro मोबाइल भी जब्त किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आरोपी का पहले भी रहा हैं अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मनोहरपुर, चक्रधरपुर, गोईलकेरा और सदर थाना में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस

पुनि सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, पुअनि सैनिक सामड, पुअनि अभय कुमार, सअनि धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षी 1391 सोमराय मुर्मु आदि शामिल हैं।

Read Also Chaibasa News : जेकेएआई इंटर स्टेट स्कूल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप हैदराबाद में, झारखंड के 6 कराटेकार भाग लेंगे 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment