Home » Jamshedpur News: गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद कर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Jamshedpur News: गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद कर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur marijuana smuggler ar (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : गालुडीह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर जमशेदपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गालुडीह थाना पुलिस ने छापामारी टीम गठित की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल से आ रहे तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह (43), श्याम नाथ राय (38) और बाबुलाल यादव (50), सभी जमशेदपुर निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गांजा के संगठित कारोबार से जुड़े होने की जानकारी दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस संबंध में गालुडीह थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 15 अगस्त 2026 को BNS की धारा 111(4) तथा NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/22/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। बरामद सामान में करीब 11 किलो गांजा, ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर JH05BF 3463) और काले रंग का हेलमेट शामिल है। छापामारी टीम में गालुडीह थाना प्रभारी अजय बागे, सअनि संजय कुमार समेत थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में गले से सोने की चेन की छिनताई, 40 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment