Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील कलिंगानगर में वेज रिवीजन सात माह से लंबित, एमडी ऑनलाइन में उठा मुद्दा

Jamshedpur News : टाटा स्टील कलिंगानगर में वेज रिवीजन सात माह से लंबित, एमडी ऑनलाइन में उठा मुद्दा

एमडी नरेंद्रन ने सीपीओ से मांगी स्थिति की जानकारी, यूनियन चुनाव लंबित होने से वार्ता प्रभावित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील का मासिक संवाद कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन गुरुवार को आयोजित हुआ। इसमें कंपनी के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने विभिन्न लोकेशनों के कर्मचारियों से रणनीतिक और परिचालन संबंधी मुद्दों पर सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील कलिंगानगर में वेज रिवीजन में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
एक कर्मचारी ने सवाल करते हुए कहा कि महंगाई और बढ़ते खर्च के बीच कर्मचारियों के वेतन में समय पर संशोधन जरूरी है। उन्होंने बताया कि सात महीने से अधिक समय से वेज रिवीजन लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी के सवाल पर एमडी टीवी नरेंद्रन ने चीफ पीपल ऑफिसर (सीपीओ) अतरई सान्याल से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। सीपीओ ने बताया कि प्रबंधन भी वेज रिवीजन समझौते को जल्द पूरा करना चाहता है। हालांकि, कलिंगानगर में यूनियन का कार्यकाल पूरा हो चुका है और यूनियन चुनाव लंबित होने के कारण वार्ता की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े कर्मचारियों के सुझावों पर भी चर्चा हुई। वीपी (एनवायरमेंट एंड सेफ्टी) राजीव मंगल ने कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद करते हुए व्यावहारिक समाधान तलाशने की बात कही।
एमडी ऑनलाइन में टाटा स्टील के विभिन्न लोकेशनों से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

संवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिए और समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Comment