Home » Bokaro Steel Plant: फेस्टिवल बोनस धमाका! दुर्गा पूजा से पहले बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपये

Bokaro Steel Plant: फेस्टिवल बोनस धमाका! दुर्गा पूजा से पहले बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपये

​नई दिल्ली में एनजेसीएस बैठक में मुहर, 10 अक्टूबर तक बीएसएल के 8700 से ज्यादा कर्मचारियों-प्रशिक्षुओं के खाते में आएगी राशि, बोकारो के बाजार में छाएगी रौनक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​बोकारो: इस बार दुर्गा पूजा का त्योहार बोकारो स्टील प्लांट और सेल के कर्मचारियों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आ रहा है। त्योहार की रंगत जमने से पहले ही कर्मचारियों की जेबें गर्म होने वाली हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार प्रबंधन और यूनियनों के बीच बोनस को लेकर सहमति बन गई है। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत हो रही है, लेकिन उससे पहले ही यानी 10 अक्टूबर तक बोनस का पैसा सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

​
जानें किसको कितना मिलेगा

​बोनस का यह फैसला नई दिल्ली में हुई ‘नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील’ की अहम बैठक में लिया गया। सेल प्रबंधन और कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच चली लंबी बातचीत के बाद बोनस का आंकड़ा तय हुआ। समझौते के मुताबिक
​कर्मचारियों को 32,000 रुपये बोनस मिलेगा। ​ट्रेनीज (प्रशिक्षुओं) को 25,600 रुपये दिए जाएंगे।
​हालांकि, यूनियन प्रतिनिधियों ने शुरुआत में 40,500 रुपये बोनस की मांग रखी थी, लेकिन आखिर में प्रबंधन के प्रस्ताव पर सभी यूनियनों ने अपनी सहमति जताते हुए समझौते पर दस्तखत कर दिए। इस फैसले से अकेले बीएसएल के 8,741 कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं के चेहरे खिल उठे हैं।

​बीते वर्षों के मुकाबले इस बार बड़ा इजाफा

​अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार बोनस की राशि में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
​साल 2025 में: कर्मचारियों को 29,500 रुपये और ट्रेनीज को 23,600 रुपये मिले थे।
​साल 2024 में: यह राशि 26,500 थी।
​साल 2023 में: कर्मचारियों को 23,000 रुपये का बोनस मिला था।
​हर साल के मुकाबले इस बार मिली बढ़ी हुई राशि से कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

​बोकारो-चास के बाजार में छाएगी रौनक

​बोनस मिलने की इस खबर से सिर्फ स्टील प्लांट के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बोकारो और चास के स्थानीय व्यापारी भी बेहद गदगद हैं। दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए कर्मचारियों के परिवारों ने पहले ही अपनी-अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर रखी थी। कारोबारियों का मानना है कि बोनस का पैसा बाजार में आते ही खरीदारी की जबरदस्त रफ्तार देखने को मिलेगी।

​अनुमान के मुताबिक, इस बोनस के जरिए करीब 30 करोड़ की राशि बोकारो-चास के स्थानीय बाजार में पहुंचेगी। इससे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, ऑटोमोबाइल और पूजा से जुड़े बाकी सामानों की बिक्री में जोरदार उछाल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, इस बार की दुर्गा पूजा कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय बाजार के लिए भी काफी धमाकेदार रहने वाली है।
Read Also : Mobile Lok Adalat: धनबाद में चलती-फिरती लोक अदालत! कानूनी दांव-पेंच और अधिकारों से रूबरू होंगे ग्रामीण

Related Articles

Leave a Comment