Home » RANCHI HOCKEY: एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर जीता हीरो विमेन हॉकी इंडिया लीग का खिताब

RANCHI HOCKEY: एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर जीता हीरो विमेन हॉकी इंडिया लीग का खिताब

by Vivek Sharma
महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के फाइनल में एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को हराकर खिताब जीता।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर हीरो हॉकी इंडिया विमेन लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था, जिसके बाद विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ। मैच की शुरुआत तेज रही। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने फील्ड पर पकड़ बनाने की कोशिश की। एसजी पाइपर्स को शुरुआती मिनटों में कुछ अच्छे मौके मिले, लेकिन श्राची बंगाल टाइगर्स की टीम ने शानदार बचाव किए। दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में श्राची बंगाल टाइगर्स की ओर से लालरेमसियामी ने बेहतरीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में श्राची बंगाल टाइगर्स ने लगातार आक्रमण किया, लेकिन एसजी पाइपर्स की टीम ने कई अहम बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा। 53वें मिनट में प्रीति दुबे ने गोल कर एसजी पाइपर्स को बराबरी दिलाई और मुकाबले को शूटआउट तक पहुंचा दिया। शूटआउट में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर, जुआना कास्टेलारो और लोला रिएरा ने सटीक निशाने लगाए, जबकि गोलकीपर बंसारी सोलंकी ने तीन शानदार बचाव कर टीम को जीत दिलाई।

हॉकी इंडिया लीग ने विजेता एसजी पाइपर्स को 1.5 करोड़ रुपये, उपविजेता श्राची बंगाल टाइगर्स को 1 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। बंसारी सोलंकी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सुनेलिता टोप्पो को उभरता खिलाड़ी और नवनीत कौर को हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

Related Articles