Home » Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 : झारखंड में बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 : झारखंड में बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

by Nikhil Kumar
Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 : झारखंड में बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 मई को आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से राज्यभर के 94 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा। इसमें 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।


परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले केंद्रों के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। रांची में सबसे अधिक 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा स्थित जिला मुख्यालयों में केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर ली जाएगी। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।


परीक्षा पर्षद के अनुसार, अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सुबह 8.30 बजे से तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

Read Also- Jharkhand Bureaucracy :  नौकरशाही : फोटो वाली फ्रेमिंग

Related Articles

Leave a Comment