Home » Jamshedpur Rail News: दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; गया-वाराणसी समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Jamshedpur Rail News: दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; गया-वाराणसी समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन आदित्यपुर से लखनऊ के बीच एक फेरा लगाएगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान गया, सासाराम, वाराणसी और रायबरेली की ओर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर से लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04217/04218 आदित्यपुर-लखनऊ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चलेगी।

18 घंटे 10 मिनट में पहुंचेगी लखनऊ

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर-लखनऊ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को सुबह 11:10 बजे आदित्यपुर से रवाना होगी। ट्रेन सीनी, चांडिल, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, गोमो, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अमेठी और रायबरेली होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन आदित्यपुर से लखनऊ के बीच एक फेरा लगाएगी। त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ से आदित्यपुर के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

डाउन दिशा में ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ-आदित्यपुर पूजा स्पेशल के लखनऊ से दोपहर 12:05 बजे रवाना होने का समय निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।

22 कोच की होगी पूजा स्पेशल ट्रेन

पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 एसी और 2 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन से आदित्यपुर और आसपास के यात्रियों को उत्तर प्रदेश तथा बिहार के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी।

Read also – Jamshedpur News : कागजों पर लोकपाल नियुक्त कर यूजीसी की ब्लैकलिस्ट से तो बच गए विवि, लेकिन असल में छात्रों की सुनवाई का सर्वोच्च मंच ही गायब

Related Articles

Leave a Comment