Home » Jamshedpur News : दीपावली पर पटाखा बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस का मौका, जमशेदपुर में 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

Jamshedpur News : दीपावली पर पटाखा बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस का मौका, जमशेदपुर में 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दीपावली पर्व 2026 को लेकर खुले मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति लेने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से इच्छुक लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने को कहा गया है।

अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की सामान्य शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के साथ विहित प्रपत्र AE-5, पासपोर्ट साइज की दो तस्वीरें, 500 रुपये अनुज्ञप्ति शुल्क का ई-चालान, आधार कार्ड की छायाप्रति, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र और वैध स्थायी पटाखा अनुज्ञप्तिधारी की ओर से जारी सहमति पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment