Home » Jharkhand News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एक महीने में पुलिस ने वसूला 6.47 करोड़ का जुर्माना

Jharkhand News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एक महीने में पुलिस ने वसूला 6.47 करोड़ का जुर्माना

सितंबर माह में कटे रिकॉर्ड 95 हजार चालान... अगर रांची की सड़कों पर तोड़ा नियम, तो ढीली होगी जेब, 38 गंभीर मामले पहुंचे अदालत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ​अगर आप रांची की सड़कों पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करने की आदत रखते हैं, तो जरा संभल जाइए। सितंबर का महीना ऐसे लापरवाह चालकों के लिए काफी सख्त साबित हुआ है। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा अभियान चलाया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। महज एक महीने के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 95,665 चालान काटे और चालकों पर 6 करोड़ 47 लाख 15 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 38 बेहद गंभीर मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीधे कोर्ट भेज दिया गया है।

​ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, 1 से 30 सितंबर तक पूरे शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक, कार, ऑटो से लेकर टोटो चालकों तक की गहन जांच की।

​हेलमेट न पहनने की जिद पड़ी सबसे भारी

​आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची में सबसे ज्यादा लापरवाही बाइक और स्कूटी चलाने वालों ने दिखाई। पुलिस ने सिर्फ बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 48,096 लोगों के चालान काटे, जो कुल कार्रवाई का लगभग आधा हिस्सा है। इसके बाद सड़कों पर जाम और अराजकता फैलाने वाली ‘नो-पार्किंग’ की समस्या सबसे बड़ी रही। मनमर्जी से कहीं भी गाड़ी खड़ी कर देने वाले 35,046 चालकों पर गाज गिरी।

​रफ्तार के शौकीन और सिग्नल तोड़ने वाले भी नपे

​सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 4,591 लोगों को ओवर-स्पीडिंग के तहत पकड़ा गया। वहीं, चौराहों पर जल्दबाजी में रेड लाइट पार करने वाले 2,700 लोग और शॉर्टकट के चक्कर में गलत दिशा में गाड़ी घुसाने वाले 1,121 चालक भी जुर्माना भरने से नहीं बच सके। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 547 लोगों को दबोचा गया, जबकि नो-एंट्री के समय भारी वाहन शहर में घुसाने वाले 548 चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

​कार्रवाई का ब्योरा

​बिना हेलमेट वाहन चलाना: 48,096 चालान
​गलत जगह गाड़ी खड़ी करना (नो-पार्किंग): 35,046 चालान
​तय सीमा से तेज रफ्तार (ओवर-स्पीडिंग): 4,591 चालान
​रेड लाइट जंप करना: 2,700 चालान
​गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलाना: 1,121 चालान
​नो-एंट्री जोन में प्रवेश: 548 चालान
​बिना ड्राइविंग लाइसेंस: 547 चालान
​कुल चालान: 95,665
​कुल जुर्माना राशि:6,47,15,000 रुपये।

Read Also: Water Source Encroachment: रांची के जल स्रोतों पर हाईकोर्ट सख्त,मांगा रकबा, नक्शा और सर्वे नंबर, पानी टंकी हादसे में भी उठे सवाल*

 

 

Related Articles

Leave a Comment