Home » Chaibasa Murder: युवक की गला काटकर हत्या, सिर व दोनों हाथ-पैर काटकर नदी में फेंका शव

Chaibasa Murder: युवक की गला काटकर हत्या, सिर व दोनों हाथ-पैर काटकर नदी में फेंका शव

 ग्रामीणों ने मृतक के साथी को जख्मी हालत में झाड़ी से किया बरामद, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी गांव के 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं उसके साथी को जख्मी हालत में झाड़ी से बरामद किया गया है। शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने युवक की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

हत्यारों ने उसके दोनों हाथ-पैर भी काट कर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए थे। मृतक का सिर भी गायब कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना की खबर पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस रविवार को घटनास्थल पहुंची। मृतक का सिर कटा शव अरगुंडी-कोटसोना बीच स्थित नदी से बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक के दोनों हाथ व पैर भी नदी से बरामद कर लिए गए हैं। जबकि सिर बरामद नहीं हो सका है।

मृतक का नाम जॉन जोंको गागराई है। घायल युवक का नाम उदय जामुदा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उदय जामुदा को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने के बाद मरा हुआ समझकर झाड़ी में फेंक दिया था।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या की वजह पर सस्पेंस

फिलहाल वारदात के कारण का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं, गांव में चर्चा है कि यह जघन्य हत्याकांड किसी पुरानी रंजिश या संपत्ति-जमीन विवाद का नतीजा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also West Singhbhum News : चक्रधरपुर से गायब हुए 3 नाबालिग दोस्त, आखिरी लोकेशन विशाखापट्टनम में ट्रेस

Related Articles

Leave a Comment