Home » Jamshedpur News : साकची में ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, आमबगान पर ध्यान नहीं दे रहा जेएनएसी 

Jamshedpur News : साकची में ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, आमबगान पर ध्यान नहीं दे रहा जेएनएसी 

जेएनएसी आमबगान के अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दे रही है। पूरे मैदान में गैराज वालों ने कब्जा कर लिया है। कारें यहां वहां खड़ी रहती हैं। जेएनएसी के कर्मियों पर अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur encroachment drive
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं, आमबगान में स्थिति अत्यंत खराब है। यहां जबर्दस्त अतिक्रमण है। कतिपय गैरॉज वालों ने यहां-वहां कारें खड़ी कर दी हैं। इससे पूरे मैदान का लुक चेंज हो गया है। जिला प्रशासन ने यहां अतिक्रमण हटाने के लिए जेएनएसी को आदेश दिया था। मगर, आरोप है कि जेएनएसी ने यहां अतिक्रमण करने वालों से मिलीभगत कर ली है। इस वजह से यहां से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों की मांग है कि जेएनएसी आमबगान से भी अतिक्रमण हटाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

झारखंड के जमशेदपुर में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर बढ़ती अव्यवस्था को नियंत्रित करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur Education: एनआईटी के तीन विद्यार्थियों का भेल में चयन, मिसाइल निर्माण के लिए उन्नत सीकर करेंगे डेवलप

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles