Home » Ranchi News: JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव समेत अधिकारियों से पूछताछ; नियुक्ति घोटाले की जांच तेज

Ranchi News: JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव समेत अधिकारियों से पूछताछ; नियुक्ति घोटाले की जांच तेज

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है। भाजपा ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है। इससे पहले छात्र विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
JSSC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय में सोमवार को सीआईडी ने छापेमारी की। यह कार्रवाई नियुक्ति घोटाले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता समेत अन्य सदस्यों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। सुधीर गुप्ता के आवास पर भी छापेमारी किए जाने की सूचना है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दरअसल, जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान जेएसएससी में भी नियुक्तियों के दौरान पैसों के लेनदेन और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। आरोपितों ने कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में अनियमितता की बात स्वीकार की थी। जांच के दौरान जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्तियों में कथित बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, अभय तिवारी पर अधिकारियों और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी से कथित सांठगांठ कर पैसे लेकर सीटें उपलब्ध कराने का आरोप है। इस मामले में अभय तिवारी समेत अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को भी सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वहीं, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है। भाजपा ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है। इससे पहले छात्र विधानसभा का घेराव भी कर चुके हैं। कई छात्र पिछले 24 दिनों से अनशन पर हैं। छात्र अब सीआईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की जांच भी सीआईडी ने की थी और अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक से इनकार किया था। हालांकि, अब जांच में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में भी कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप सामने आने से जांच की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Ranchi News : जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर अभ्यर्थी का JPSC में नहीं हुआ था चयन, हाई कोर्ट से राहत, नियुक्ति की अनुशंसा का निर्देश

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment