
Jamshedpur : मानगो रोड नंबर सात स्थित एपीजे अब्दुल कलाम हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एपीआर नायर शतरंज प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में समीरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में रोहन उपविजेता रहे, जबकि मनीष और मोहसिन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियन समीरा को ₹2,700, उपविजेता रोहन को ₹1,700 तथा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे मनीष और मोहसिन को ₹1,000 की नकद राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हुसैन, कॉलेज की प्रिंसिपल रफत आरा, शाहिद और सुनील कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला।
गौरतलब है कि मोहम्मद ताहिर हुसैन जमशदेपुर के शिक्षा जगत की जानी मानी हस्ती हैं। उन्होंने गरीब बच्चों में तालीम की अलख जगाने के लिए काफी काम किया है।


