Home » Chaibasa News : मझगांव में 3.56 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक निरल पूर्ति के प्रयास लाए रंग

Chaibasa News : मझगांव में 3.56 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक निरल पूर्ति के प्रयास लाए रंग

मझगांव में बनाये जाने वाले इस नए बस स्टैंड से अंतर्राज्यीय रूटों पर चलने वाली बसों के साथ-साथ आम यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले का मझगांव जल्द ही विकास की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों और बस एसोसिएशन की मांग अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय विधायक निरल पूर्ति की ओर से किए गए निरंतर प्रयासों के बाद झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने मझगांव में नए बस स्टैंड और एक आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण को अपनी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

जिला परिषद के माध्यम से 3.56 करोड़ रुपये होंगे खर्च

चाईबासा जिला परिषद द्वारा तैयार की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 3 करोड़ 56 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। परियोजना को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अंचल अधिकारी द्वारा इसके लिए वर्ष 2025 में ही उपयुक्त भूमि का सीमांकन (चिह्नीकरण) पूरा कर लिया गया था।

जमीन हस्तांतरण के लिए प्रधान सचिव को लिखा पत्र

बस स्टैंड निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के शुरू कराने के लिए विधायक निरल पूर्ति ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बस स्टैंड के लिए चयनित भूमि को पथ निर्माण विभाग से जिला परिषद को शीघ्र हस्तांतरित करने का अनुरोध किया है।

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, ओडिशा सीमा से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मझगांव से ओडिशा की अंतर्राज्यीय सीमा के पास स्थित है। इस नए बस स्टैंड के बन जाने से अंतर्राज्यीय रूटों पर चलने वाली बसों के साथ-साथ आम यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्षों पुरानी बस स्टैंड की मांग पूरी होने से क्षेत्र के परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा।

स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, पैदा होंगे रोजगार

परियोजना के तहत बनने वाला नया मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करेगा। इससे न केवल बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्था से मुक्ति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए रास्ते भी खुलेंगे। इस बहुप्रतीक्षित योजना की स्वीकृति से मझगांव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।

Read AlsoChaibasa News : गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती वर्ष, इस बार भव्य होगा दुर्गोत्सव

Related Articles

Leave a Comment