Home » Seraikela News: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, डेढ़ साल से फरार महिला तस्कर समेत कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

Seraikela News: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, डेढ़ साल से फरार महिला तस्कर समेत कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

नाजिया करीब डेढ़ साल तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग शहरों में छिपकर रही। इस दौरान उसने अपने पूर्व पति जावेद अंसारी उर्फ लालटु से अलग होकर दूसरी शादी भी कर ली।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela news arresting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रही महिला तस्कर नाजिया परवीन और कुख्यात अपराधी विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रही थी नाजिया

आदित्यपुर थाना कांड संख्या 97/25 में पुलिस ने वर्ष 2025 में ब्राउन शुगर के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नाजिया परवीन को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गई थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी।

पुलिस के अनुसार, cनाजिया करीब डेढ़ साल तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग शहरों में छिपकर रही। इस दौरान उसने अपने पूर्व पति जावेद अंसारी उर्फ लालटु से अलग होकर दूसरी शादी भी कर ली। हाल के दिनों में वह सरायकेला के जीवनपुर, कोलाबिरा में आकर रहने लगी थी। बुधवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर से लौटते ही पकड़ा गया विपुल

दूसरी कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 209/26 में की गई। यह मामला 28 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। इसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी) और 27(ए) के तहत नामजद विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार पुलिस से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छिपा हुआ था।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि विपुल राम मड़ैया बस्ती में वापस आया है। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस्ती में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

लूट और छिनतई समेत कई मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, विपुल कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, कदमा और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में उसके भाई सिपुल कर्मकार को भी छिनतई के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Read also Jamshedpur GST Scam: जानें 734 करोड़ के GST घोटाले का खेल ? शिव कुमार देवड़ा ने ऐसे फैलाया 135 शेल कंपनियों का जाल

Related Articles

Leave a Comment