
- अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा- बिना जानकारी के समिति में जोड़ा गया नाम, पहचान का हुआ दुरुपयोग
जामताड़ा : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर स्थित मदरसा जामिया नूरुल उलूम की मान्यता से संबंधित भूमि और भवन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में मदरसे की प्रबंध समिति से जुड़े 22 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों में जामताड़ा स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष रिजवान अहमद भी शामिल हैं। मदरसे के अभिलेखों में उनका नाम प्रबंध समिति के सदस्य और ऑडिटर के रूप में दर्ज बताया गया है।
मामला मदरसे को आलिया स्तर की स्थायी मान्यता दिलाने के लिए वर्ष 1998 में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों से जुड़ा है। मदरसा शिक्षा परिषद की जांच में भूमि के दानपत्र को लेकर विसंगतियां सामने आईं। आरोप है कि मान्यता हासिल करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।
Read Also- Chandrapura Firing Case : चंद्रपुरा गोलीकांड में घायल रोहित ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या तीन

