Home » Chaibasa Murder : सौतेले बड़े भाई के आतंक से परेशान छोटे भाई ने पत्थर से कूच कर मार डाला

Chaibasa Murder : सौतेले बड़े भाई के आतंक से परेशान छोटे भाई ने पत्थर से कूच कर मार डाला

टोंटो थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव की घटना, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टोंटो थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छोटे भाई ने उसके बड़े भाई को पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया। वहीं सौतेले भाई आरोपी मंगल गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक का नाम टुकरू गौड़ है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ऐसे घटी घटना

शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक टुकरू गौड़ अपने घर में आतंक मचा कर रखा था। उसकी मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छोटी मोटी बातों को लेकर अक्सर गाली गलौज एवं मारपीट करते रहता था। हर छोटी मोटी बातों को लेकर अपने सौतेले भाइयों को जान से मारने के लिए कभी तलवार तो कभी डंडे लेकर दौड़ाते रहता था। यही नहीं मृतक ने उसकी सौतेली मां को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिस कारण वह दूसरे घर में रह रही थी। मृतक के चार सौतेले भाई है। चारों भाई विभिन्न जगहों में जाकर मजदूरी करते हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तीन दिन पहले ही गुजरात से मजदूरी कर लौटा था गांव

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले ही आरोपी मंगल गौड़ गुजरात से मजदूरी कर अपना गांव लौटा था। लेकिन उसी दिन से मृतक उसके साथ बेवजह गाली गलौज कर रहा था। उसे मारने के लिए इधर-उधर दौड़ा रहा था। आज सुबह दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच छोटे भाई ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे बड़े भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद गुस्साए छोटे भाई ने उसपर ताबड़तोड़ पत्थर से वार करता रहा। कुछ देर बाद बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सूचना मिलते ही टोंटो थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी मंगल गौड़ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ समाज के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी : उपायुक्त

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment