Home » Chaibasa News : सड़क हादसे में एक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

Chaibasa News : सड़क हादसे में एक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

12 चक्का वाहन की चपेट में आया मवेशी चरा रहा व्यक्ति, मौके पर तोड़ा दम

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत हाटहाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य सड़क पर गुरुवार को कुईड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

क्या हुआ था

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मवेशी चरा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

जाम से वाहनों की लगी लंबी लाइन

सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ *गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटों तक यातायात ठप रहा। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मार्ग को खुलवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया।पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also Chaibasa News : तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया देशप्रेम व एकजुटता

Related Articles