Home » Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: मुख्य साजिशकर्ता राघव को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम किया जाएगा रेफर, मेडिकल बोर्ड ने दी मंजूरी

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: मुख्य साजिशकर्ता राघव को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम किया जाएगा रेफर, मेडिकल बोर्ड ने दी मंजूरी

अब एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद राघव की स्वास्थ्य संबंधी समस्या और आगे के इलाज को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता बताए गए अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को बेहतर चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सरायकेला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पीएम बाड़ा ने बताया कि जेल में तबीयत खराब होने के बाद राघव को 12 सितंबर को सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उसकी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई, लेकिन उसकी बीमारी की स्थिति का स्पष्ट आकलन नहीं हो सका।

इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराने और बेहतर इलाज के लिए राघव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करने की अनुशंसा की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, राघव को एमजीएम भेजने से पहले जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उसे जमशेदपुर ले जाया जाएगा।

इससे पहले 29 अगस्त को पुलिस पूछताछ के दौरान भी राघव की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया था। वहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे टीएमएच रेफर किया था। टीएमएच में इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर राघव को न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया गया था।

अब एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद राघव की स्वास्थ्य संबंधी समस्या और आगे के इलाज को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस राघव को मुख्य साजिशकर्ता बता चुकी है।

Read also – Jharkhand Yog Teachers Died In Vietnam: जमशेदपुर और रांची के दो योग शिक्षकों की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत, परिवार का सहारा बनने गए थे विदेश

Related Articles

Leave a Comment