Home » Jamshedpur Crime : चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग रही कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ाई कार में मिले दो लड़के- लड़कियां

Jamshedpur Crime : चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग रही कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ाई कार में मिले दो लड़के- लड़कियां

शराब की बोतलें और बेस बैट भी कार से बरामद, पकड़े गए लोगों से चल रही पूछताछ

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात भुइयांडीह में चेकिंग के दौरान एक चालक पुलिस को चकमा देकर कार लेकर भाग निकला और कई वाहनों को टक्कर मार दी। लाल रंग की इस कार को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कार में सवार दो युवकों और दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jamshedpur Crime

टिमकेन कंपनी के पास पकड़ी गई लाल कार

जानकारी के अनुसार, भुइयांडी बस स्टैंड के पास कार ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी और चालक कार लेकर मौके से आगे निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना की पीसीआर टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड से बागुनहातु चौक तक कार का पीछा किया और टिमकेन कंपनी के पास उसे रोक लिया।

कार में सवार चारों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी‌ है। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, कार से शराब की बोतलें, बेसबॉल बैट और सिगरेट के खाली पैकेट बरामद किए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने कार सवारों की उम्र कम होने की बात कही है। उनके नाबालिग होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी उनकी उम्र और पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार ने रास्ते में कितने वाहनों को टक्कर मारी, घटना के समय कार कौन चला रहा था और उसकी रफ्तार कितनी थी। कार में बैठे लोग कौन हैं। वह एक ही घर के लोग हैं या नहीं। यह लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Read also – Jamshedpur Speed Limit: मंत्री की बेटी की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने निकाली स्पीड गन, 55 किमी प्रति घंटे से तेज रफ्तार वाले 100 वाहनों का चालान

Related Articles

Leave a Comment