Home » Jharkhand Yog Teachers Died In Vietnam: जमशेदपुर और रांची के दो योग शिक्षकों की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत, परिवार का सहारा बनने गए थे विदेश

Jharkhand Yog Teachers Died In Vietnam: जमशेदपुर और रांची के दो योग शिक्षकों की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत, परिवार का सहारा बनने गए थे विदेश

विनय यादव कदमा के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। करीब दो वर्ष पहले वह योग शिक्षक के रूप में काम करने वियतनाम गए थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बेहतर रोजगार की तलाश में वियतनाम गए झारखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची निवासी राजा कुमार और जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी विनय यादव के रूप में हुई है। दोनों वियतनाम में योग शिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि 25 सितंबर को योग की कक्षा खत्म करने के बाद राजा कुमार और विनय यादव स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में राजा कुमार की उसी दिन मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनय यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 सितंबर को विनय ने भी दम तोड़ दिया।Yog teachers Died In Vietnam

करीब दो साल से वियतनाम में थे विनय

विनय यादव कदमा के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। करीब दो वर्ष पहले वह योग शिक्षक के रूप में काम करने वियतनाम गए थे। विदेश में रहकर वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में मदद कर रहे थे। अब परिवार के सामने उनका शव जल्द भारत लाने की चुनौती है। रिपोर्ट के अनुसार, शव भारत लाने में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।

चार साल योग का प्रशिक्षण लेकर वियतनाम गए थे राजा

रांची के राजा कुमार ने करीब चार वर्षों तक योग का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वह वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम करने लगे। परिवार के मुताबिक, राजा नियमित रूप से घर पैसे भेजते थे और परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करते थे।

दोनों युवकों ने योग को रोजगार का माध्यम बनाकर विदेश में काम करने का फैसला किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की उनकी कोशिश 25 सितंबर के हादसे के बाद दर्दनाक हादसे में बदल गई।

शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे परिवार

हादसे के बाद दोनों परिवार शवों को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। स्टेट माइग्रेंट वर्कर्स कंट्रोल रूम की प्रमुख शिखा लकड़ा के अनुसार, राजा कुमार के परिवार की ओर से शव भारत लाने के लिए करीब 14 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं, विनय यादव के परिवार की ओर से आवेदन मिलने का इंतजार है। प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment