Home » Jamshedpur Crime: बिरसानगर में निर्माणाधीन मकान से गिरने के बाद मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Jamshedpur Crime: बिरसानगर में निर्माणाधीन मकान से गिरने के बाद मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

बिना सेफ्टी उपकरण के ही मजदूर से काम लिया जा रहा था। वह बिरसानगर जोन नंबर पांच में एक ठेकेदार के अंडर में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka road accident driver booked
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान ऊपर की मंजिल से एक मजदूर फर्श पर गिर पड़ा। मजदूर को फौरन टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत मजदूर धालभूमगढ़ के सरविला गांव का रहने वाला है।

उसका नाम गौरव हेंब्रम है। बताया जा रहा है कि बिना सेफ्टी उपकरण के ही मजदूर से काम लिया जा रहा था। वह बिरसानगर जोन नंबर पांच में एक ठेकेदार के अंडर में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। गौरव हेंब्रम की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। गौरव हेंब्रम की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी एक बच्ची है।

अब घर कैसे चलेगा यह सोचकर पत्नी लगातार रो रही है। परिजनों की मांग है कि पुलिस गौरव हेंब्रम के परिजनों को मुआवजा दिलाए। घटना की जानकारी बिरसानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Comment