Home » Ranchi News: टेलीग्राम चैनल के जरिए ओमान व UAE में चला रहे थे बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक चीजों का काला कारोबार, दो गिरफ्तार

Ranchi News: टेलीग्राम चैनल के जरिए ओमान व UAE में चला रहे थे बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक चीजों का काला कारोबार, दो गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाना पुलिस ने ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (सीएसएएम) की खरीद-बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए गिरिडीह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह निवासी वहाब अंसारी और हसन रजा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी टेलीग्राम एप के जरिए ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लोगों को भी बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बेचते थे।

मामले की जांच के दौरान साइबर अपराध थाना पुलिस ने गिरिडीह जिले के कोलडीह इलाके में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इन डिवाइसों से ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज से जुड़ी सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है।सीआईडी को इस नेटवर्क की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद 30 मार्च 2026 को साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया। मामला ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री के अवैध प्रसार और बिक्री से जुड़ा है।

टेलीग्राम चैनल और ग्रुप के जरिए चल रहा था नेटवर्क

जांच में कई टेलीग्राम चैनल और ग्रुप की पहचान की गई है, जिनमें आरोपी सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक ये लोग आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का आदान-प्रदान करते थे और क्लाउड स्टोरेज के जरिए सामग्री सुरक्षित रखते थे। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क से देश और विदेश के कई लोग जुड़े हुए हैं। आरोपी विभिन्न राज्यों से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री मंगवाते थे, फिर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए क्लाउड एक्सेस उपलब्ध कराते थे।

क्यूआर कोड से लेते थे भुगतान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ग्राहकों से क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान लेते थे। इसके बाद उन्हें क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है, जिसमें संदिग्ध लेनदेन और अवैध राशि आने के प्रमाण मिले हैं।सीआईडी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आपत्तिजनक सामग्री के मूल स्रोत की तलाश में जुटी है।

दर्ज कराएं शिकायत

झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के वुमैन एंड चाइल्ड सेक्शन में शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Comment