Home » Ranchi Crime : नशे के नेटवर्क पर प्रहार, रांची में 570 शीशी कफ सीरप के साथ 3 धराए

Ranchi Crime : नशे के नेटवर्क पर प्रहार, रांची में 570 शीशी कफ सीरप के साथ 3 धराए

Ranchi Crime : वरिष्ठ अधिकारियों को इनपुट मिला था कि रातू इलाके में नशीली दवाओं की बड़ी खेप खपाने की तैयारी है। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने फुटकल टोली के पास छापेमारी की।

by Kanchan Kumar
Ranchi Police Seize 570 Cough Syrup Bottles
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​शहर में नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रिंग रोड के पास घेराबंदी कर तीन तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया है।

​सुनसान जगह पर डिलीवरी की थी तैयारी

​वरिष्ठ अधिकारियों को इनपुट मिला था कि रातू इलाके में नशीली दवाओं की बड़ी खेप खपाने की तैयारी है। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने फुटकल टोली के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीन संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही घेर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद पांच कार्टन में से ‘विंग्स ओनेरेक्स’ सीरप की 570 बोतलें (100 ml) बरामद हुईं।

​ऊंचे दामों में सप्लाई करने का खेल

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान वहाजुल अंसारी, शहनवाज अंसारी और नईम अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे इस प्रतिबंधित सीरप को शहर के अलग-अलग इलाकों में युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे।

​पुलिस ने रातू थाने में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं तथा इन्हें सीरप की सप्लाई कहां से मिल रही थी।

Read Also: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज

Related Articles

Leave a Comment