Home » Jharkhand politics: ‘मंईयां’ का सम्मान अच्छी बात, पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की उपेक्षा ठीक नहीं, विधायक नीरा यादव का सरकार पर हमला

Jharkhand politics: ‘मंईयां’ का सम्मान अच्छी बात, पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की उपेक्षा ठीक नहीं, विधायक नीरा यादव का सरकार पर हमला

by Kanchan Kumar
Jharkhand Politics maiya samman pension issue
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जमशेदपुर : मंईयां सम्मान योजना पर जोर एवं वृद्धा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुकों की उपेक्षा पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। जमशेदपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसकी आड़ में राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की उपेक्षा करना बिल्कुल गलत है।

​पेंशन के इंतजार में बुजुर्ग और दिव्यांग

डॉ. नीरा यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार मंईयां योजना को लेकर जितनी तत्परता दिखा रही है, उतनी ही ढिलाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बरती जा रही है। उन्होंने कहा, ऐसे कई असहाय लोग हैं जिनकी कोई नियमित आय नहीं है और वे पूरी तरह से सरकारी पेंशन पर निर्भर हैं। जब इन जरूरतमंदों की पेंशन महीनों अटकती है, तो उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो जाता है।

​शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर भी घेरा

विधायक ने राज्य में गिरती शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का मनोबल टूटता है। सरकार को परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

​इसके अलावा, उन्होंने राज्य में जारी अवैध बालू और खनन के मुद्दों को लेकर भी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि सरकार केवल चुनावी योजनाओं पर ध्यान देने के बजाय समाज के हर वंचित वर्ग तक उनका हक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करे।

Read Also: Jharkhamd Maiyan Samman Yojna: मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रहा है भुगतान चक्र सिस्टम

Related Articles

Leave a Comment