Home » Chaibasa News : स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी, मंत्री दीपक बिरुवा करेंगे ध्वजारोहण

Chaibasa News : स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी, मंत्री दीपक बिरुवा करेंगे ध्वजारोहण

पुलिस केंद्र में परेड-निरीक्षण और ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास, 10 प्लाटून लेंगी हिस्सा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह से पहले पुलिस केंद्र, चाईबासा में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।

डीसी-एसपी की मौजूदगी में हुआ पूर्वाभ्यास

रिहर्सल जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले एसपी और फिर डीसी मंच पर पहुंचे। इसके बाद परेड में शामिल सभी टुकड़ियों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दी। सलामी के बाद डीसी और एसपी ने मिलकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद राष्ट्रगीत गाया गया और डीसी द्वारा ध्वजारोहण कर रिहर्सल का समापन किया गया।

मुख्य समारोह का कार्यक्रम

पुलिस केंद्र-चाईबासा में होने वाले राजकीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के राजस्व, निबंधन-भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। वे सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 10:10 बजे सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय सदर चाईबासा और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में भी झंडोत्तोलन होगा। सुबह 10:50 बजे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

परेड में शामिल होंगे 10 प्लाटून

मुख्य परेड की अगुवाई परिचारी प्रवर मंशु गोप करेंगे। इस वर्ष परेड में 10 आकर्षक प्लाटून और एक बैंड भाग ले रहे हैं। परेड में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी, जिला सशस्त्र पुलिस की दो टुकड़ी, सहायक पुलिस बल, गृह रक्षक, एनसीसी के तीन दल – टाटा कॉलेज, मांगी लाल रूंगटा उच्च विद्यालय और संत जेवियर बालिका विद्यालय, तथा स्काउट एंड गाइड चाईबासा की टुकड़ी शामिल है। संत जेवियर उच्च विद्यालय, लुपंगुटू की बैंड पार्टी परेड को अपनी धुनों से अनुशासित करेगी।

पदाधिकारियों ने ली तैयारियों की समीक्षा

रिहर्सल के दौरान अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, एसडीपीओ बहामन टुटी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित कई अधिकारी मौजूद थे। सभी ने समारोह को शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

Read Also Chaibasa News : मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में हाहाकार, मुख्य मार्ग पानी में डूबा

Related Articles

Leave a Comment